फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five people died due to dengue fever

Rampur News: डेंगू-बुखार से पांच लोगों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Five people died due to dengue fever
सैदनगर/स्वार (रामपुर)।
विज्ञापन

जिले में डेंगू-बुखार से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। सैदनगर और स्वार क्षेत्र में बुखार से पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में अब तक डेंगू के 600 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार और डेंगू पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है।
सैदनगर क्षेत्र के नगलिया आकिल निवासी अमजद (50) को कई दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरा मामला नगलिया गांव का है। यहां गांव निवासी लल्ली (60) आठ दिन से बुखार की चपेट में थी। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। खौद निवासी वहीद (60) चौराहे पर ठेला लगाते थे। पांच दिन पहले बुजुर्ग को तेज बुखार आ गया। बुधवार की सुबह मुरादाबाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं धनपुरा निवासी दुली लाला (55) को आठ दिन से बुखार आ रहा था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में सुबह-शाम कीटनाशक का छिड़काव चल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीड़ित परिवारों का कोई हाल-चाल नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्वार कोतवाली क्षेत्र के समोदिया गांव में अशरफ अली की 35 वर्षीय पत्नी तरन्नुम को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन के मुताबिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते दम तोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि उन्हें डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed