फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   five corona positive found

जिले में बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार, पांच नये मामले आए सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
five corona positive found
रामपुर। जिले में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। सोमवार को जिले में कोरोना के पांच नये मामले आए हैं, जो पिछले कई दिनों में सबसे अधिक है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है, जो सात मार्च को एक थी। ऐसे में कोरोना से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का इस्तेमाल कड़ाई से करना होगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले सबसे पहले अप्रैल माह में आने शुरू हुए थे। कोरोना के मामले सबसे टांडा में आए थे। इसके बाद अहमदाबाद से जब श्रमिक स्पेशल ट्रेन रामपुर आई थी तो वहां से आए कई लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिले में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। अगस्त-सितंबर माह के दौरान संक्रमण की रफ्तार अपने चरम पर थी, जब एक दिन में कोरोना के एक सौ नये मामले सामने आने लगे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क इस्तेमाल कड़ाई से करने की वजह से जिले में अक्तूबर माह से धीरे-धीरे करके कम होने लगी। मार्च महीने में इसकी रफ्तार बहुत की कम थी। स्थिति यह थी कि सात मार्च को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज की संख्या एक के स्तर पर लग गई थी। लग रहा था जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। लेकिन एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोमवार को पांच नये मामले सामने आए हैं। कोरोना के मामले कम होने के बाद लोग इसको लेकर लापरवाही बरतने लगे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है और लोग मास्क का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed