{"_id":"66a2e874d8c4c67172076f14","slug":"first-given-cold-drink-then-shot-three-including-two-brothers-imprisoned-for-ten-years-rampur-news-c-282-1-rmp1004-126525-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पहले पिलाई कोल्डड्रिंक, फिर मारी गोली, दो भाइयों समेत तीन को दस साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पहले पिलाई कोल्डड्रिंक, फिर मारी गोली, दो भाइयों समेत तीन को दस साल की कैद
Fri, 26 Jul 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। किट प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करने वाले शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बा निवासी मजदूर को कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश करने और फिर उसको गोली मारकर घायल कर देने के मामले में अदालत ने दो भाइयों समेत तीन को दस-दस साल की कैद व 30-30 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
जानलेवा हमले का यह मामला पटवाई थाना क्षेत्र के गोहरा हसनपुर गांव से जुड़ा हुआ है। शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव निवासी यशवीर सिंह किट प्लाई फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि पटवाई थाना क्षेत्र के गोहरा हसनपुर गांव निवासी जगतपाल व इंद्रपाल और गांव के ही दिनेश पर यशवीर सिंह पर उधारी के रुपये आ रहे थे। इसी वजह से 15 जुलाई 19 को यशवीर को तीनों लोग बाइक पर बैठाकर ले गए, जहां उसको जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद यशवीर को गोली भी मार दी, हमलावर उसे मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट घायल के भाई ब्रह्मपाल सिंह ने पटवाई थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए इस मुकदमे का फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान एडीजीसी अंजू सिंह ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद इस मामले के आरोपी जगतपाल और उसके भाई इंद्रपाल व उसके साथी दिनेश को दस-दस साल की कैद व 30-30 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।