फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   First bike then people clashed, stone pelting took place

Rampur News: पहले बाइक फिर लोग भिड़े, हुआ पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
First bike then people clashed, stone pelting took place
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में शराब की एक दुकान पर दो बाइकों के आपस में टकराने पर दो पक्षों के मध्य मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्ष नगरिया कला के मजरा में रोड किनारे फिर आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान केमरी रोड पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर विवाद शांत कराया। पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला मजरा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजरा निवासी एक दूध विक्रेता बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मोहल्ला आनंद नगर स्थित देसी शराब की दुकान पर गया था। इस दौरान ग्राम कोठा जागीर निवासी एक युवक भी अपनी बाइक से पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों की बाइकें आपस में टकरा गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों के मध्य बीच बचाव कर दिया।
विज्ञापन

बाद में दूध विक्रेता बाइक समेत अपने मोहल्ला मजरा में केमरी रोड किनारे सुंदरलाल सैनी की मिठाई की दुकान पर दूध देने पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान पीछे से कोठा जागीर निवासी युवक भी पहुंच गया और दोनों पक्षों में फिर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव के दौरान सुंदरलाल सैनी की मिठाई की दुकान व राकेश सैनी की सब्जी की दुकान भी तहस-नहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव होने की वजह से बिलासपुर केमरी रोड पर वाहन इधर-उधर रुक गए और जाम लगने लगा।
विज्ञापन

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी दोनों पक्ष रात के अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने लोगों को शांत कर यातायात सुचारू कराया। इस बीच पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed