फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   firing on couple,husband died

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग, पति की मौत

Thu, 15 Sep 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार रामपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
firing on couple,husband died
मृतक बाइक सवार

विज्ञापन

दावत खा कर लौट रहे बाइक सवार दंपति पर पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग  कर दी। गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व मासूम बच्ची बाइक से गिरकर घायल हो गये। शोरशराबा पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

उत्तराखंड के बाजपुर निवासी भूरा अली का बेटा जाकिर अली तहसील टांडा क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी अपनी खाला शकीला पत्नी पीर बख्श के यहां से ईदुल अजहा की दावत खाकर लगभग सात बजे अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव मुंशीगंज भट्टे के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तीन युवकों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया और बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोली लगने से  जाकिर की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व मासूम बेटी बाइक से गिरकर घायल हो गये। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। जिन्हें देख बाइक सवार युवक जाकिर की बाइक लेकर फरार हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां महिला सहित बालिका को उचित उपचार के लिये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि घटना रंजिशन है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed