{"_id":"67f6cf02c9a801c54202be47","slug":"firing-during-dance-on-dj-one-person-got-shot-rampur-news-c-282-1-rmp1004-143194-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डीजे पर डांस के दाैरान फायरिंग, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डीजे पर डांस के दाैरान फायरिंग, एक को लगी गोली
Thu, 10 Apr 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
मिलक। बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे युवक को गोली लग गई। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को फायरिंग में इस्तेमाल तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना मिलकखानम स्थित शादीनगर हजीरा निवासी रिंकू सागर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसका तहेरा भाई गुरमीत सिंह मंगलवार की देर रात नगर के एक मंडप में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिलक आया था। वहां डीजे पर डांस करने के दौरान नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी योगेंद्र गंगवार और उसके दो साथियों ने उसके भाई के साथ झगड़ा किया।
वहां मौजूद व्यक्तियों ने बीच-बचाव करके उन्हें बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद योगेंद्र गंगवार अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। जैसे ही उसका भाई मंडप से बाहर निकाला तो तमंचे से भाई को गोली मार दी, जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शादी में आए अन्य लोगों की मदद से उसने गोली मारने वाले युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 32 बोर तमंचे के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल उसके भाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों में झगड़ा हो गया था। एक युवक के द्वारा दूसरे पर फायर कर दिया गया। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक के चचेरे भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संबंधित स्थानों पर दबिश दे रही है, शीघ्र अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।