{"_id":"667613610917e950340b6144","slug":"firing-between-brothers-in-dispute-over-trees-grandmother-and-granddaughter-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124163-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पेड़ों के विवाद में सगे भाइयों में फायरिंग, दादी-पोती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पेड़ों के विवाद में सगे भाइयों में फायरिंग, दादी-पोती घायल
विज्ञापन
रामपुर। क्षेत्र के ग्राम चक खरदिया में खेत में लगे पेड़ों के विवाद में शुक्रवार को दो सगे भाइयों में फायरिंग हो गई। फायरिंग में महिला व एक युवती घायल हो गईं। दोनों रिश्ते में दादी-पोती हैं। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्षेत्र के चक खरदिया गांव निवासी सगे भाइयों मकबूल व महबूब उर्फ भूरा के बीच खेत की जमीन पर लगे पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे फिर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान हुई फायरिंग में मकबूल की गोली से महबूब की पत्नी नसीम जहां और महबूब की गोली से उनके दूसरे भाई नबी जान की पोती फरहा घायल हो गईं।
गोलीबारी की सूचना पर मौके पर सीओ कीर्तिनिधि आनंद और कोतवाल ओमकार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। घायलों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ कीर्तिनिधि आनंद ने बताया कि भाइयों के बीच पुराना विवाद है। गांव में पुलिस तैनात है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
समय पर होती कार्रवाई तो नहीं बढ़ता विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों में पेड़ों को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कुछ समय पहले मारपीट के बाद नसीम जहां ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई थी। इसके चलते अब फायरिंग की नौबत आ गई। अगर नसीम जहां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तो शायद ये घटना न होती। गोली लगने के बाद नसीम जहां के साथ ही फरहा घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। हालांकि, मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे थे।