फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fire in three house

कोठाजागीर में तीन घरों में लगी आग, भारी क्षति

Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
fire in three house
बिलासपुर में घर में आग लगने के बाद बिलखते बच्चे।
किसान के पुत्र ने अपने खेत में खड़ी गेहूं की नरई (डंठल) में आग लगा दी। तेज हवा ने आग को पड़ोस की बस्ती में फैला दिया। इससे तीन लोगों के घर जल गए तथा चार अन्य लोगों समेत करीब चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। पुलिस ने नरई जलाने के आरोपी किसान के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली के ग्राम कोठाजागीर निवासी वहीद ने हरबोला बस्ती के पास एक साहूकार का खेत ठेके पर लिया है। उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, वहीद के पुत्र याकूब ने शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपने खेत में खड़ी नरई में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने पड़ोसी खेत स्वामी नरेंद्र सिंह के गेहूं की फसल भी जला दी। इस दौरान आग हरबोला बस्ती में भी पहुंच गई। आग की चपेट में आने से स्वर्गीय चमन, बिहारी लाल, मान सिंह के घर व झोपड़ियां जलने लगीं। ग्राम प्रधान चंद्रवती देवी यादव ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को दी। स्थानीय दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर आग काबू में नहीं आई।
विज्ञापन


बाद में जिला मुख्यालय से पहुंची दमकल की टीम ने आग को बुझाया। पुलिस ने आग जलाने के आरोपी किसान के पुत्र याकूब को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, हरबोला जाति के लौकीराम, भोलेराम, कलुआ, धनीराम उर्फ काला, दयाराम, रामपाल, राजू, बांके लाल, अमर सिंह, नरायन सिंह के झप्पर, भूसे के बोगे, युकैलिप्टस के पेड़ जल गए तथा चेतनदास का कुत्ता भी जलकर मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड़ितों का कहना है कि वह खेत स्वामी व उसके पुत्र के खिलाफ आग लगाकर करीब चार लाख रुपये का नुकसान करने की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed