फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire in 12 shops in Tanda due to short circuit

रामपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: एक दर्जन से अधिक दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 05 May 2022 04:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 May 2022 04:01 PM IST
सार

रामपुर में एक दर्जन से अधिक दुकानों शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Fire in 12 shops in Tanda due to short circuit
एक दर्जन से अधिक दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टांडा के मोहल्ला बरगद में बनी एक मार्केट में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद आग की लपटों से 11 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मार्केट में अब्दुल कदीर, मोहम्मद नईम, मोहम्मद वसीम, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद आकिल की 16 दुकानें है। इन दुकानों में रिफाइंड, सरसो के तेल, जूते-चप्पल आदि की दुकानें है।
विज्ञापन

 
बुधवार देर रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से मोहम्मद नईम की सरसों-रिफाइंड की दुकान में आग लग गई। आग के धुएं को दुकान से निकलते देख पास में मौजूद होटल स्वामी ने इसकी सूचना दुकान स्वामी नईम को उसके घर पहुंच कर दी। सूचना मिलते ही नईम मौके पर पहुंचा और अपनी दुकान का शटर खोला तो उसकी आग की लपटे पास की जूतों चप्पल की दुकान में पहुंच गई और उसने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर सभी दुकानदार भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस तथा दमकल कर्मियों को मामले की जानकारी दी गई। प्रारंभिक जानकारी में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात बताई जा रही है। आग बढ़ने पर मोहल्लेवासी खुद ही आगे बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन, सफलता नहीं मिल पाई। 

मामले की जानकारी देने के करीब एक घंटे बाद तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदूपुरा स्थित निर्माणधीन फायर स्टेशन से एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। जिसे देखकर पुलिस ने रामपुर से एक और गाड़ी को मौके पर बुलाया लेकिन, तब तक आग ने दुकानों में  मौजूद सामान को जला कर राख कर दिया।

रात ढाई बजे लगी आग दमकल की दो गाड़ियों की मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे तक बुझाया गया। इस बीच दमकल की गाड़ी द्वारा नगर पालिका से पानी भरकर भी लाना पड़ा। चार घंटे से अधिक समय तक जली आग ने एक दर्जन से अधिक दुकानों का लाखों का समान जला कर राख कर दिया। 

वहीं, मोहल्लेवासियों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि सूचना देने के एक घंटे से भी अधिक समय बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। अगर वो गाड़ी समय से पहुंच जाती तो इतने बड़े नुकसान को रोका जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed