{"_id":"6acbec670fee988fe5056a0e","slug":"fir-registered-against-six-persons-for-dowry-harassment-and-assault-rampur-news-c-282-1-smbd1027-182237-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप में छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप में छह पर प्राथमिकी
Mon, 12 Oct 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
मिलक। एसपी के आदेश पर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
थाना केमरी क्षेत्र के ग्राम रहसेना निवासी नसरीन ने बताया कि उसका निकाह करीब 20 वर्ष पहले मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी निवासी नवी बक्श से हुआ था। नसरीन ने पति पर 4 अक्तूबर को डंडे से पीटने और बिजली का करंट लगाकर घायल करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि इस दौरान ससुर पीर बक्श, सास बतूलन और तीन देवरों ने पति का साथ दिया। आरोपियों ने दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद