फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on three persons

Rampur News: दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
fir on three persons
रामपुर। लोगों को वीडियोकॉल कर अपनी मीठीबातों फंसाकर और अश्लील क्लिप बनाकर रकम ऐंठने के मामले में पुलिस दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गंज थाने की पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंज कोतवाल लव सिरोही ने बताया कि मूल रूप से बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी खुर्द गांव निवासी साबिन बी पत्नी राजीव कुमार उर्फ जावेद फिलहाल रामपुर के बेरियान मुहल्ले में रहती है। उस पर आरोप है कि वह गैंग बनाकर अपनी महिला सदस्यों के साथ ही पुरुषों के साथ मिलकर लोगों को अश्लील वीडियो कॉल करकर अपने जाल में फंसाती है। साथ ही जब कोई व्यक्ति फंस जाता है तो उससे मोटी रकम वसूला करती है। उक्त महिला अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया करती है। इसका मुकदमा पिछले साल गंज थाने में भी दर्ज हो चुका है। बताया कि अब इस मामले में साबिन के साथ ही शुतुरखानाा निवासी जौहरा उर्फ महक पुत्री हबीब खां व राधा रोड स्थित लेबर कालोनी निवासी इमरान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साबिन गैंग लीडर है। पूर्व के मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। गैंग मुखिया सेत तीन सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed