{"_id":"62acd58d0161df467e6b28e0","slug":"fir-on-brother-in-law-rampur-news-mbd4316940149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या में सांडू और साले पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या में सांडू और साले पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। ससुरालवालाें की पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। तहरीर के आधार पर साढ़ू और चचेरे साले के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ढकिया चौकी क्षेत्र के रवानी पट्टी जवाहर निवासी अजयपाल (25) की शादी तीन साल पहले जनपद बदायूं के थाना फैजगंज क्षेत्र के डरेला निवासी प्रीति से हुई थी। परिजनों के अनुसार पांच माह पूर्व अजयपाल की पत्नी प्रीति की मौत हो गई थी। प्रीति की मौत के बाद इसके भाई ने युवक के परिवार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया था। सात जून को ससुराल के लोग रवानी पट्टी गांव से अजयपाल को बुलाकर जंगल में ले गए थे। जहां पर जानलेवा हमला कर लाठी-डंडों से पीटा था। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामपुर रेफर किया था। हालत बिगड़ने पर रामपुर से मेरठ रेफर कर दिया गया था। दस जून देर रात को मेरठ से दिल्ली के लिए घायल अजयपाल को रेफर किया गया था। रास्ते में अजयपाल की रास्ते में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के सभी लोग मृतक अजयपाल का शव शाहबाद कोतवाली लेकर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अजयपाल के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था। इस प्रकरण में मृतक अजयपाल के पिता हरप्रसाद ने मृतक के साढ़ू पफलेश निवासी गांव डरेला थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं और चचेरा साला राजेंद्र निवासी थाना कुढ़फतेहगढ़ जनपद संभल के खिलाफ धारा (304) गैर इरातदन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।