फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on azajm kha,s wife and his sons

आजम खां की पत्नी और दोनों बेटों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
fir on azajm kha,s wife and his sons
रामपुर। हमसफर रिसोर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीन कब्जाने के मामले में सांसद आजम खां की पत्नी राज्यसभा डॉ. तजीन फात्मा, पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस आईपीसी की धारा 447, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम (1984 की धारा दो और तीन के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिछले भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने हमसफर रिसोर्ट में सरकारी जमीन होने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने जब यहां छापा मारा था तो बिजली और पानी की चोरी मिली थी। बिजली चोरी के मामले में पुलिस ने राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बिजली विभाग ने 30 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है। रिसोर्ट में सरकारी जमीन कब्जाए जाने के मामले में उप जिलाधिकारी सदर प्रेमप्रकाश तिवारी ने पैमाइश करने के आदेश दिए। इस बीच सामने आया कि रिसोर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीन पर कब्जा किया गया है। इसके अलावा एक खाद के गड्ढे की जमीन पर कब्जा किया गया है। दोनों ही मामलों में कोर्ट में परिवाद दायर किए जा चुके हैं। इसके साथ ही नायब तहसीलदार की ओर से थाना कोतवाली में राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम एवं अदीब आजम के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस कोतवाली की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed