फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on 28 persons

सामूहिक रुप से नमाज अदा करने की तैयारी में 2

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
fir on 28 persons
सैदनगर। लॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग को पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च सहित सभी धार्मिक स्थलों में सामूहिक रूप से पूजा, नमाज, प्रार्थना पर रोक है। कई धार्मिक स्थल तो बंद भी कर दिए गए हैं। इसको लेकर धर्म गुरु भी अपील कर रहे हैं कि घर में ही पूजा, नमाज या प्रार्थना करें, लेकिन लोग इनकी बात भी नहीं मान रहे हैं। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगालिया आकिल गांव में ताज मस्जिद के पास रविवार की शाम कुछ लोग एकत्र होकर सामूहिक रूप से नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे थे। किसी ने इस बात की जानकारी अजीमनगर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर सभी की वीडियो बनाकर अधिकारियों को अवगत कराया। इस मामले में अजीमनगर थाने में तैैनात दरोगा की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और सहित 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अजीमनगर एसओ सुभाष मावी ने बताया कि कुछ लोग मस्जिद के पास नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हो रहे थे। सभी को वहां से हटा दिया गया था। इस मामले में तीन नामजद सहित 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed