फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir lodge against hospital mangement

गर्भस्थ शिशु की मौत मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
fir lodge against hospital mangement
स्वार (रामपुर)। अपंजीकृत अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी तारिक ने अपनी पत्नी रेहाना को प्रसव पीड़ा के चलते नगर की नई बस्ती स्थित अल्फा मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। जिस पर परिजनों ने हंगामा भी किया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इसके बाद परिजनों ने सीएमओ को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और अपंजीकृत अस्पताल को सील कर दिया था। मामले में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक जीशान के खिलाफ मेडिकल एक्ट की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed