फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR against four named and unknown persons in the case of murder in Peepli forest

Rampur News: पीपली वन में हुई हत्या के मामले में चार नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी

Thu, 15 Jan 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
FIR against four named and unknown persons in the case of murder in Peepli forest
फोन कर बुलाने के बाद युवक की गोली मारकर हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन के अंबरपुर बीट में चंदेला गांव निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट मृतक की मां कृष्णा कौर की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
तहरीर में बताया गया कि 10 जनवरी को परमजीत सिंह को उसके परिचित फूला सिंह निवासी कलकती फार्म, तहसील गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर ने फोन कर बुलाया था। कुछ समय बाद परमजीत ने फोन कर बताया कि वह फूला सिंह, अपने दोस्त पुन्ना सिंह, परिचित मीत और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ है और जल्द लौट आएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

11 जनवरी को भी युवक घर नहीं लौटा। 12 जनवरी की सुबह ग्राम पहाड़पुर के बीट-11 क्षेत्र में लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव पड़ा देखा, जिसकी पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फूला सिंह, पुन्ना सिंह, मीत पुत्र नामालूम और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed