{"_id":"680556d586df565d5e00ab24","slug":"file-a-charge-sheet-soon-and-get-the-accused-punished-pramilfile-a-charge-sheet-soon-and-get-the-accused-punished-pramil-rampur-news-c-282-1-rmp1007-143897-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को दिलाएं सजा : प्रमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को दिलाएं सजा : प्रमिल
Mon, 21 Apr 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी में दुष्कर्म की शिकार हुई बिटिया को इन्साफ दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही घटना पर दु:ख जताया। कहा कि घटना शर्मनाक है। इस मामले में पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दाखिल करते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर व जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित के नेतृत्व में रविवार को सैफनी थाना क्षेत्र के पीड़िता के गांव पहुंचा,जहां पीड़ित बालिका के परिवार से मुलाक़ात कर कांग्रेस नेतृत्व की ओर से सहानुभूति प्रकट की। पीड़ित परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मूक बाधिर बालिका के साथ क्रूरता करने वाले आरोपी को शीघ्र सजा कराने हेतु जांच कार्य तेजी से पूरा किया जाए।
उन्होंने आरोपी के विरुद्ध तत्काल चार्जशीट दाखिल कर सजा दिलाने की मांग की। साथ ही, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करने और 45 दिन में ट्रायल पूरा कर सज़ा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए जिला प्रशासन से बात की जाएगी और पार्टी की ओर से भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां, यूपीसीसी सदस्य शारिब अली खां, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव साहिर अली खां, विधानसभा प्रत्याशी एकलव्य वाल्मीकि, मुईन पठान, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरसलान अली खां, जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी वरिष्ठ कांग्रेस नेता शावेज़ खां, इंटक जिलाध्यक्ष उमेश दुबे अदनान खां आदि शामिल रहे।