{"_id":"66ee393eeb6c1e0e6805e8b9","slug":"fighting-between-two-parties-in-dispute-over-children-five-people-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1006-130355-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल
विज्ञापन
रामपुर। टांडा के मोहल्ला मोतीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पहले पक्ष के नगर के मोहल्ला मोती नगर निवासी ताराचंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बच्चों को लेकर हुए विवाद में पड़ोस के रहने वाले उससे पुरानी रंजिश रखने वाले चंद्रपाल, नंद राम, बबलू, रवि, विक्की, अजय तथा सौरभ लाठी डंडे व पाटल लेकर उसके घर में घुस आए और इसके परिवार के लोगों को गाली देने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी।
चीख पुकार सुनकर आई उसकी पत्नी लक्ष्मी की भी पिटाई की। मारपीट में उसका दांत भी टूट गया। उसके पुत्र दीपक, उसके चचेरे भाई ऋषिपाल को भी लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। बाद में आरोपियों ने मकान पर पथराव भी किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के बबलू का कहना है कि उसके पड़ोसी रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश में दीपक, राहुल, प्रकाश, गौरव तथा ऋषि तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों, हाॅकी व पाटल से पिटाई की। एक आरोपी ने तमंचे से फायर किया तो उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। पाटल से हमला कर उसके भाई चंद्रपाल को घायल कर दिया। मारपीट में उसकी पुत्रवधु प्रीति भी घायल हो गई। भीड़ जमा होने पर आरोपी पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।