{"_id":"6112c93d8ebc3e7d1b08efd8","slug":"fight-between-two-parties-over-land-dispute-milak-news-mbd398851437","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट में एक अधिवक्ता दंपति समेत कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य विवाद में दो अन्य को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है।
नगर के मुहल्ला असदुल्लापुर मिलक में दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। जिस पर पिलर और निर्माण को लेकर तनातनी चल रही है। जिसको लेकर पिछले दिनों कोतवाली परिसर में पंचायत हुई थी। तब मामला शांत हो गया था। मंगलवार को दोनों पक्ष पंचायत में तय हुए समझौते के खिलाफ बकौल प्रत्यक्षदर्शी उतर आए। तब बकौल प्रत्यक्षदर्शी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया और अफरातफरी मच गई। मारपीट में अधिवक्ता और उनकी पत्नी के अलावा कई लोग घायल हो गए। जिसमें से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता और उनकी पत्नी का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया है। पुलिस ने झगड़े की आशंका में एक अधिवक्ता और उनकी पत्नी तथा दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। पांचों को एसडीएम कोर्ट में चालान कर दिया। वहीं, दूसरी ओर लाड़पुर गांव निवासी पप्पू और सत्यपाल के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है।