फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fight between two parties in land dispute, five injured, three referred

Rampur News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच घायल, तीन रेफर

Mon, 27 Apr 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in land dispute, five injured, three referred
शाहबाद। पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों की एक युवती समेत चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें तीन को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शाहबाद के पस्तोर गांव में दो पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य का प्रयास किया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में पहले गाली-गलौज हुई, जिसके बाद लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन

प्रकरण में पस्तोर के ग्राम प्रधान राहत खान की पत्नी जुबैदा ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की महिलाओं ने रॉड से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनकी बेटी कमरूल निशा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के हैदर खान की पत्नी नसरीन, इलयास की पत्नी रेशमा को भी चोटें आईं, जबकि खुशनूर को हल्की चोटें आई हैं। रेशमा को भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed