फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fight between two parties after car collision, city president of trade board sent to jail

Rampur News: कार की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में मारपीट, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष को भेजा जेल

Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties after car collision, city president of trade board sent to jail

विज्ञापन
स्वार। रामपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों कारों में सवार लोग नीचे उतरे और आपस में झगड़ा करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लाठी-डंडे भी चले। जिसमें दो लोग चोटिल भी हुए हैं। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई है। लेकिन, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लइक गोल्डन समेत 15-20 अज्ञात को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला और कैश छीनने के आरोप हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। एसडीएम ने आरोपी व्यापारी नेता को जेल भेज दिया है।

नगर के मोहल्ला स्वार खास निवासी जावेद अंसारी मंगलवार की शाम लगभग छह बजे अपने भाई गुफरान के साथ कार से खेमपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल जा रहा था। उनका कहना है जैसे ही वह रामपुर मार्ग पर बिजलीघर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कार सवार लइक गोल्डन ने जानबूझकर उनकी कार में टक्कर मार दी। लइक गांव मुकरमपुर के रहने वाले हैं। टक्कर लगने के बाद जब उन लोगों ने आपत्ति जताई तो लइक और उसके भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी थी। बाद में 15-20 लोग बुला लिए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें जावेद अंसारी और उनके भाई गुफरान चोटिल हो गए और इनकी जेब से 52,200 रुपये भी छीन लिए गए।
विज्ञापन

चोटिल दोनों भाइयों का आरोप है कि इस दौरान व्यापारी लइक गोल्डन ने तमंचे से फायर कर जान लेने का प्रयास भी किया। चीख-पुकार सुनकर लोग आ गए तब हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित जावेद अंसारी कोतवाली पहुंचे थे, जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान कोतवाली के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया था। पीड़ित की ओर से पुलिस को लइक गोल्डन और 15-20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।


पुलिस ने घटना में नामजद व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लइक गोल्डन को मंगलवार देर शाम हिरासत में ले लिया था। फिर बुधवार को शांतिभंग करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम न्यायालय में चालान भेज दिया था। उधर, एसडीएम ने आरोपी व्यापारी को जेल भेज दिया है। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed