फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Female laborer dies after falling from third floor of Sadbhavna Mandap

Rampur News: सद्भावना मंडप की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Female laborer dies after falling from third floor of Sadbhavna Mandap
रामपुर। निर्माणाधीन सद्भावना मंडप में निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर जूली (40) की मौत हो गई। हालांकि, पति और अन्य मजदूर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव लेकर चले गए। कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के कोइ इंतजाम नहीं थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया स्थित नुमाइश मैदान में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सद्भावना मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। 90 करोड़ रुपये की लागत से पिछले तीन साल से मंडप का निर्माण हो रहा है। यहां पर बिहार व झारखंड के मजदूर कार्य कर रहे हैं। झारखंड निवासी अखिलेश व उनकी पत्नी जूली भी यहां पर मजदूरी करती थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में अखिलेश की पत्नी जूली (40) मंडप में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर पड़ी। आसपास के मजदूर तुरंत जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को अपने साथ ले गए। सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


------------------
मां की मौत से अनजान दिखे बच्चे
महिला मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जूली के चार छोटे बच्चे हैं, लेकिन वे मां की मौत से अनजान दिखे। परिजन शव लेकर झारखंड चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed