फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fear of irregularities in children's birth certificates to cut election duty, sitting inquiry

चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी की आशंका, बैठी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fear of irregularities in children's birth certificates to cut election duty, sitting inquiry
रामपुर। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए दो कर्मचारियों द्वारा अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा करने की आशंका सामने आई है। आवेदन के साथ संलग्न जन्म प्रमाण पत्र में ओवर राइटिंग कर बच्चे की आयु कम किया जाना प्रतीत हो रहा है। जांच में अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक को आशंका हुई, तो उन्होंने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिए। फिलहाल, कर्मचारियों ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों की मूल प्रति मांगी गई है। यदि गड़बड़ी निकली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। ऐसे में कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई बीमारी का झूठा मेडिकल बनवाकर आ रहा है, तो कोई किसी और बहाने से। अब तो कर्मचारी अपने बच्चों के प्रमाण पत्रों से भी खिलवाड़ करने लगे हैं। दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दो शिक्षिकाओं ने अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में ही हेराफेरी कर डाली। उन्होंने अपने बच्चों को कम उम्र का बताते हुए डयूटी काटने का प्रार्थना पत्र दिया। मगर, प्रार्थना पत्र में ओवर राइटिंग की थी, जिस पर शक हुआ तो मामला पकड़ में आ गया। अब इन दोनों शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति मांगी गई है। अपर प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यदि शिक्षिकाओं द्वारा जन्म प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी की है, तो उनके खिलाफ संबंधित विभाग से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed