फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fault in substation

पनवड़िया बिजलीघर में फाल्ट से चौथाई शहर की बत्ती गुल 

Mon, 05 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला  ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पनवड़िया बिजली घर में सुबह के समय फाल्ट हो जाने के कारण चौथाई शहर में करीब तीन घंटे बिजली सकंट रहा। सुबह से लोगों को पानी न आने के कारण काफी परेशानी हुई।

 पनवड़िया बिजली घर से तीन बिजली घरों को मिलने वाली सप्लाई के 132 केवी उपकेंद्र में सुबह के समय फाल्ट हो जाने के कारण  तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद हो जाने के कारण आधे शहर के दर्जनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया। ठंड होने की वजह से वहां पर रहने वालेबिजली कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मामले की जानकारी जब अधिकारियों को मिली तो उसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों को होश आया। इसके बाद  बिजली सही करने का काम चालू किया गया। 
विज्ञापन


 करीब दस बजे आपूर्ति सुचारु रुप से आ सकी। इस दौरान सुबह से बिजली बंद हो जाने से मोहल्ले के लोगों को पानी सप्लाई मिलनी बंद हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कत सामने आई। दस बजे के बाद बिजली आने के बाद ही लोगों को राहत मिली।अधिशासी अभिंयता एके पांडेय ने बताया कि  पनवड़िया बिजली   घर में फाल्ट आ जाने के बाद  तीन बिजली घरों की सप्लाई बंद हो गई थी। उसको दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed