फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Father's killer's son arrested, sent to jail

पिता का हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Father's killer's son arrested, sent to jail
रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा में मंगलवार को जयपाल की उसके पुत्र अर्जुन द्वारा तलवार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी अर्जुन को उसके घर से ही हत्या में प्रयुक्त तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अर्जुन ने पूछताछ में हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके पिता काफी समय से शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन

उन्होंने करीब 05 माह पहले पौन बीघा जमीन बेच दी थी और सारे पैसे शराब पीने में खर्च कर दिए थे। पैसे खत्म हो जाने पर शेष बची जमीन को भी बेचने की फिराक में थे। शराब पीकर घर में आए दिन झगड़ा करते थे। उसने कई बार अपने पिता को समझाया परंतु वह नहीं माने। इसी बात को लेकर मंगलवार को भी उसके पिता से कहासुनी हो गई थी और गुस्से में आकर उसने अपने पिता पर तलवार से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed