फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Father of Aashiya Bi, who had a court marriage, arrested for her murder.

Rampur News: कोर्ट मैरिज करने वाली आशिया बी की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Father of Aashiya Bi, who had a court marriage, arrested for her murder.
रामपुर। कोर्ट मैरिज करने वाली आशिया बी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके हत्यारोपी पिता हबीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आशिया के रुपये मांगने को लेकर पिता से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान हबीब अहमद ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आशिया की मौत हो गई थी। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा आशिया के पति हमजा की तहरीर और शव के पोस्टमार्टम के बाद हुआ था। मुरादाबाद के दलपतपुर निवासी हमजा दिल्ली के मालवीय नगर में रहकर काम करते हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र के अजीतपुर निवासी आशिया बी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे। 18 अगस्त को आशिया दिल्ली से अपने मायके आई थी। 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने पति को सूचना दिए बिना ही शव को भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना स्थित पैतृक कब्रिस्तान में दफना दिया था। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर हमजा दिल्ली से रामपुर पहुंचे और छह सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था।

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार आशिया की मौत सिर में चोट लगने के कारण होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पति की तहरीर पर पिता हबीब अहमद, मां समीना बेगम, भाई अलीशान और फैजुल्लरहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूछताछ के दौरान आशिया के रुपये मांगने को लेकर पिता-पुत्री के बीच विवाद की बात सामने आई।
सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने अजीतपुर निवासी आरोपी पिता हबीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed