फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers surrounded the Collectorate with 300 tractors and raised slogans

Rampur News: 300 ट्रैक्टर लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट को घेरा, की नारेबाजी

Thu, 22 Feb 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the Collectorate with 300 tractors and raised slogans
रामपुर। दिल्ली में प्रदर्शन में तेजी के साथ जिले में भी बुधवार को देहात से लेकर शहर तक किसानों ने प्रदर्शन किया। करीब 300 से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान कलक्ट्रेट पहुंचे थे। संयुक्त किसान मोर्चा से जुडे़ भाकियू टिकैत गुट सहित विभिन्न संगठनों के किसानों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जहां पल बिछाकर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद किसानों ने जिला प्रशासन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बिलासपुर, स्वार, टांडा क्षेत्र सहित गांवों से किसान ट्रैक्टर -ट्रॉली लेकर रामपुर कलक्ट्रेट पहुंचे। भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि सचिवालय के पोर्टल से स्वामीनाथन की रिपोर्ट भी हटा दी गई है। जबकि तीन काले कानून वापसी के बाद कमेटी गठित करने की बात कही गई थी। किसानों से मुकदमे भी वापस नहीं किए गए हैं। ऐसे में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें देश के दिल दिल्ली में भी नहीं जाने दिया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक देश में गलत है। दिल्ली देश की राजधानी है, हर देशवासी को दिल्ली जाने का अधिकार है। लेकिन तानाशाही सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों ने विकास भवन समीप स्थित भाकियू टिकैत जिला कार्यालय से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर और पैदल प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान दरियाव सिंह, रहीत वली खां, रामदास मौर्य, मंजीत सिंह अटवाल, लखविंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, हसीब अहमद, तालिब अहमद सहित अन्य सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन



किसानोें के ट्रैक्टर ही हैं सरकार के लिए टैंक: गिल
बिलासपुर। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में ट्रैक्टर मार्च निकाला और प्रदर्शन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी किसान ट्रैक्टर मार्च करते हुए जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गए। भाकियू जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर ही सरकार के लिए टैंक हैं। किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, तहसील अध्यक्ष निरपजीत सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा नेता गुरजीत सिंह कोटिया केे नेतृत्व में तमाम किसान नैनीताल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार किसानों के साथ न्याय करे तो किसान सरकार के साथ हैं। जिला अध्यक्ष ने भाकियू ध्वज दिखाकर ट्रैक्टर मार्च को जिला मुख्यालय के लिए रवाना किया। इसके बाद सभी किसान भाकियू जिंदाबाद के जयकारे लगाते हुए जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गए। वहीं, भाकियू टिकैत जिला प्रवक्ता मनजीत सिंह अटवाल भी तमाम किसानों के साथ ट्रैक्टर मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह मुस्तैद रहे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष निरपजीत सिंह, गुरजीत सिंह कोटिया, परमजीत सिंह, निशान सिंह, रणजीत सिंह, हरपाल सिंह, अर्जुन सिंह गिल, सर्वजीत सिंह, दलजीत सिंह, निर्मल सिंह गिल, कुलबीर सिंह, हाजी हजूर, राजेंद्र सिंह, प्यारा सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


ट्रैक्टर रैली स्वार से पहुंची जिला मुख्यालय

स्वार। किसान संगठनों के आह्वान पर क्षेत्रीय किसान बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकालते हुए रामपुर पहुंचे। भाकियू टिकैत के जिला सलाहकार सलामत जान के नेतृत्व में कई ट्रैक्टरों पर आधारित रैली नगर से होकर गुजरी। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान गुस्से में दिखाई दिए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर सिंह, अजीत सिंह, अमीर अहमद, नन्हे मास्टर, जसवीर सिंह, सुंदर सिंह और मुनव्वर अली आदि किसान शामिल रहे। संवाद


-------------------------------

सभी किसान सरकार के खिलाफ एकजुट हों: तेजेंद्र
बिलासपुर। तराई किसान संगठन के नेताओं की एक अहम बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंदर सिंह विर्क के फार्म हाउस खानपुर पर हुई। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा देश की सरकार जिस तरह से दमन की कार्रवाई कर रही है। उसके खिलाफ देश भर के किसानों को एकजुट होकर इस संघर्ष में शामिल होना होगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने गोली चलायी और एक नौजवान किसान की मौत हो गई। यह लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला है। देश की सरकार अन्नदाता पर आंसू गैस के गोले और गोलियां चला रही है। विर्क ने कहा कि कल 22 फरवरी को चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठक बुलाई गई है। जिसमें देश भर के किसान नेता शामिल होंगे। इस बैठक में सरकार के दमन के खिलाफ कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं और कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है। इस अवसर पर इकबाल सिंह चीमा, गुरजीत सिंह, जसबीर सिंह, पंकज यादव, विरेंद्र तोमर, राकेश गंगवार, सद्दाम पाशा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed