फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers raised problems related to the market

Rampur News: किसानों ने उठाईं मंडी से जुड़ी समस्याएं

Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised problems related to the market
रामपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों ने सिंचाई से लेकर मंडी समितियों में व्याप्त समस्याओं को उठाते हुए उनका समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

सीडीओ गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में गत माह आयोजित किसान दिवस उठाई गईं समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान किसानों ने ढैंचा का बीज समय से उपलब्ध कराए जाने की मांग की जिससे उसकी समय पर बुवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने ग्राम गदईया मिलक में सिंचाई की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए वहां एक सरकारी नलकूप स्थापित किए जाने की मांग की। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को शीघ्र राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed