{"_id":"6168468c96ccc73bed08ae99","slug":"farmers-protest-against-minister-of-state-baldev-aulakh-when-he-reached-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे, की नारेबाजी
Thu, 14 Oct 2021 08:32 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:32 PM IST
सार
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी अपने वाहन को रुकवाकर किसानों से बात की और समझाने की कोशिश की। इस पर किसानों ने कह दिया कि बीजेपी वालों की नो एंट्री है। इस पर राज्यमंत्री काफिले के साथ आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों का भाजपा सरकार के प्रति रोष कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को दढ़ियाल क्षेत्र में एक स्थान से आ रहे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने बीजेपी वालों की नो एंट्री की बात कहते हुए विरोध जताया। राज्यमंत्री ने रुककर किसानों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन, किसान शांत नहीं हुए तो राज्यमंत्री काफिले के साथ निकल गए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह को प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख उत्तराखंड सीमा पर स्थित गांव रजपुरा टाटा में बाबा जी की कुटिया पर गए थे। बाबा जी की कुटिया को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों की आस्था है। राज्यमंत्री के बाबा जी की कुटिया आने की जानकारी किसानों को हो गई, इस पर तमाम किसान मार्ग में एकत्र हो गए। जैसे ही राज्यमंत्री का काफिला बाबा जी की कुटिया से होकर वापस जाने लगा तो कुछ दूरी पर किसान एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
किसानों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की और काले झंडे दिखाने लगे। इस पर राज्यमंत्री के काफिले के साथ चल रहे पुलिस कर्मी किसानों को रोकने और समझाने लगे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी अपने वाहन को रुकवाकर किसानों से बात की और समझाने की कोशिश की। इस पर किसानों ने कह दिया कि बीजेपी वालों की नो एंट्री है। इस पर राज्यमंत्री काफिले के साथ आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
काले झंडे दिखाने या विरोध जैसा कुछ नहीं था। किसान किसी और बात के लिए खड़े थे। काले झंडे दिखाने या विरोध के लिए नहीं। मैं तो खैरियत लेकर आगे बढ़ गया था। -बलदेव सिंह औलख, जलशक्ति राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार