फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers protest against lathi-charge on farmers in Hisar

हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against lathi-charge on farmers in Hisar
रामपुर। हरियाणा के हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए रविवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना देकर विरोध जताया। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के सामने हाईवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक डटे रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यालय से बाहर आकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि अब दूसरे राज्यों में भी आंदोलन तेज किया जाएगा। हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस तरह से महिलाओं और बच्चों को पीटा गया यह भी इतिहास में याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा की सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर हो गई है कि उसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चे का भी ख़्याल नहीं रह गया। सरकार के हर वार का जवाब दिया जाएगा। किसान लाठी, गोली से डरने वाला नहीं है। उन्होंने किसान संगठनों से अपील की कि अपने नजदीक के टोल प्लाजा पर धरना शुरू करें और यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक भारत सरकार तीनों बिल वापसी व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून नहीं बना देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed