{"_id":"676b6fc553220cd9270d419d","slug":"farmers-demonstrated-against-the-central-government-rampur-news-c-282-1-rmp1004-136479-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 26 Dec 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने एमएसपी गारंटी कानून लागू न करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब-दिल्ली बाॅर्डर पर चल रहे आंदोलन को समर्थन का एलान किया। आरोप लगाया कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे। पहले केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद पंचायत में किसानों की समस्याएं उठाईं। इस दौरान किसानों के बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। डीएम के जरिये राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में अपनी मांगों और समस्याओं का हवाला देते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की।
प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि अपनी मांगें मनवाने के लिए अब आंदोलन ही एकमात्र जरिया है। समस्याओं का समाधान कराने के लिए किसान आंदोलन को तरजी दें। प्रदर्शन करने वालों में सलीम वारसी, संतोष सिकदार, मुराद खां, आकिल खां, रामनाथ मौर्य, रेखा रानी, रईस अहमद, जमुना प्रसाद, जावाल हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
किसानों ने कीं यह मांगें
एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए
किसानों के कर्ज माफ करें
स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू की जाएं
गन्ने का 450 रुपये क्विंटल रेट किया जाए

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur