फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers demanded to set up paddy purchasing center in the old market.

Rampur News: किसानों ने की धान क्रय केंद्र पुरानी मंडी में स्थापित करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded to set up paddy purchasing center in the old market.
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकारी धान क्रय केंद्र नई मंडी से पुरानी मंडी में शिफ्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत जिला प्रवक्ता निरपजीत सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान शनिवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम अरुण कुमार को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने कहा की नई मंडी में धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां जगह कम है। किसानों को धान सुखाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि नई मंडी के फड़ों पर तमाम लोगों ने अवैध रूप से कब्जे कर लिए हैं, ऐसे में किसान अपने गीले धान को कहां सुखाएं। उन्होंने सभी धान क्रय केंद्र पुरानी गल्ला मंडी में शिफ्ट कराने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उक्त मामले की जांचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता निरपजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह रंधावा, गुरचरण सिंह, अंतराम सिंह यादव, जनरैल सिंह, निशान सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed