फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmers came back from gazipur border

बैंडबाजे की धुन पर थिरके, किसानों पर हुई फूलों की बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmers came back from gazipur border
रामपुर। गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन खत्म होने पर रामपुर पहुंचे किसानों का लोगों ने स्वागत किया। किसानों के साथ अन्य लोग भी खुशी में बैंडबाजे की धुनों पर थिरक रहे थे। किसानों के जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने और अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद किसान संयुक्त मोर्चे ने देशभर में आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। दिल्ली स्थित गाजीपुर बार्डर पर भी करीब एक साल से चल रहा आंदोलन खत्म हो गया। गाजीपुर बार्डर पर रामपुर जिले के भी तमाम किसान आंदोलन में शामिल रहे। आंदोलन खत्म होने के बाद जब रविवार को किसानों के टै्लक्टरों और वाहनों का काफिला रामपुर पहुंचा, तो अन्य किसानों और समर्थकों ने गाजीपुर से लौट रहे किसानों का स्वागत किया। जीरो प्वाइंट से किसानों के काफिले को विजय जुलूस की शक्ल में लाया गया। किसानों के स्वागत के लिए तमाम किसान स्वागत को तैयार खड़े थे। काफिले पर फूलों की बारिश की गई। नौैजवान बैंडबाजे की धुन पर थिरक रहे थे। किसान एकता जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। आंदोलन के मारे गए किसानों को भी याद किया गया। सिविल लाइंस स्थित भाकियू कार्यालय पर हुई पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि आज खुशी और गम दोनों ही हैं। खुशी इस बात की कि किसानों की जीत हो गई। तमाम किसानों की मौत होने का दु:ख भी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन किसानों की इस दौरान मौत हुई है, उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में रामपुर की भागीदारी अहम रही है। बाद में काफिला बिलासपुर की ओर रवाना हो गया। काफिले में बाबा अनूप सिंह, बाबा सोहन सिंह, तजेंद्र सिंह विर्क, सुरेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, उताउर्रहमान, मोहम्मद मुस्तकीम, होरी लाल, छिद्दा, इरशाद, मंदसौर, फहद रिजवान, एमडी कादरी, अनोखा, खलील अहमद, राहत खान, सुभाष चंद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

000
सिख समाज ने भी किया स्वागत
रामपुर। गाजीपुर से धरना खत्म करके रामपुर पहुंचे किसानों का रामपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन के पास सिख समाज की ओर स्वागत किया। आतिशबाजी छोड़ी गई। ढोल बजाकर फूलों की बारिश की गई। अतिथियों को सिरोपा व शॉल देकर सम्मानित किया। महिलाओं से शबद- कीर्तन भी किया। बाबा अनूप सिंह को सिरोपा व तलवार देकर सम्मानित किया। तेजिंदर सिंह विर्क, हसीब अहमद, लखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, चरणजीत सिंह समेत किसानों को भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। वीर खालसा सेवा समिति अध्यक्ष अवतार सिंह, निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, सुखबीर सिंह, गुरजीत सिंह आहूजा, सुरेंद्र सिंह, चरण मासी, जसपाल सिंह वादी, त्रिलोचन सिंह, गुरचरण सिंह, मंजीत सिंह, सेवा सिंह, सुरजीत सिंह, मनजीत कौर,बलजीत कौर, बलविंदर कौर, सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
रालोद कार्यकर्ताओं ने भी किया स्वागत
रामपुर। गाजीपुर बार्डर से रामपुर पहुंचे किसानों का राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। बी अम्मा गेट पर जिलाध्यक्ष परवेज खां ने अपने समर्थकों के साथ किसानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून वापसी के बाद किसानों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है, उसमें रालोद भी शामिल है। तारिक परवेज, छोटे अंसारी, आरिफ अंसारी, फ़राज खां, सलीम अहमद, फहीम अहमद, मुराद अली, फरमान अली, कदीर अली बफिउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed