फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer injured in jackal attack dies during treatment

Rampur News: गीदड़ के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in jackal attack dies during treatment
रामपुर। 12 अक्टूबर को ढकिया चौकी क्षेत्र के मामूरपुर बढ़ोली गांव निवासी विजयपाल (27) और इंद्रपाल खेत पर फसल की रखवाली करने गई थी। दोनों किसानों पर गीदड़ ने हमला कर दिया था। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराय गया था, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इंद्रपाल की हालत तो ठीक हो गई लेकिन, विजयपाल की हालत में सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद विजयपाल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से फिर मेरठ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

मेरठ में भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एम्स के लिए रेफर किया था। हालांकि, परिजन एम्स ले जाने के बजाय विजयपाल को घर ले आए थे और घर पर ही उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान चार दिन पहले उसकी मौत हो गई। विजयपाल ने अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि गीदड़ आसपास के कई गांवों के लोगों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed