{"_id":"68ffd53fb0678e62d704c59c","slug":"farmer-held-at-police-station-for-burning-stubble-fined-rampur-news-c-282-1-rmp1025-156639-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पराली जलाने पर किसान को थाने में बैठाया, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पराली जलाने पर किसान को थाने में बैठाया, जुर्माना वसूला
Tue, 28 Oct 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
मिलक खानम (रामपुर)। राजस्व् विभाग की टीम ने सोमवार को पराली जलाने पर माहूनागर का मझरा बढ़ैयो वाला निवासी एक किसान को पकड़कर थाने में बैठा दिया और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। नायब तहसीलदा ने चेतावनी दी है कि अगर पराली जलाने की शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व विभाग की टीमें तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की निगरानी की जा रही है। एसडीएम अमन देओल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां भी पराली जलाने की शिकायत मिलेगी संबंधित लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को राजस्व टीम ने सूचना मिलने पर मझरा बढ़ैयो वाला के जंगल में छापा मारा, जहां एक किसान के खेत में पराली जली हुई पाई। जिस पर टीम किसान आरिफ खां को पकड़कर थाने ले आई और जुर्माने के तौर पर पांच हजार रुपये वसूले। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सचिन कुमार, राजस्व निरीक्षक ज़हीन आलम खान, अनूप सिंह, दिवाकर राणा, लेखपाल मोहम्मद आसिम व धर्मेंद्र मौजूद रहे।