फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer died in accident

कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र स्वार रोड स्थित मुरसैना चौराहे की है। इमरता गांव निवासी शेर सिंह(30) और प्रेमपाल बाइक से खोद चौराहे पर जा रहे थे। रास्ते में मुरसैना पेट्रोल पंप के पास एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर ही गिर गए। इस दौरान शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया है। वहीं, शेर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मुरसैना चौकी प्रभारी कमलेंद्र कुमार ने बताया कि एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि बैंक का कैश ले जाने वाली कार थी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed