{"_id":"69efb09d4f45aba5c3052238","slug":"family-members-blocked-the-tanda-road-after-the-womans-death-and-protested-by-lying-on-the-road-rampur-news-c-282-1-rmp1023-169714-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला की मौत पर परिजनों ने टांडा मार्ग जाम किया, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला की मौत पर परिजनों ने टांडा मार्ग जाम किया, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन
Tue, 28 Apr 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल। क्षेत्र के ग्राम मवाना में गृह क्लेश के चलते 19 अप्रैल को अज्ञात कारणों से महिला नीरू आग में बुरी तरह झुलस गई थी। इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई। शव को सोमवार शाम टांडा लाया गया, जहां भगतपुर तिराहे पर मायके पक्ष के लोगों ने एंबुलेंस रोककर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया और कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
रूपकिशोर निवासी ग्राम कारखेड़ा टांडा ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी हैसियत के अनुसार दो वर्ष चार माह पहले गांव मवाना निवासी रोहित के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रोहित दहेज की मांग करने लगा। 19 अप्रैल को रुपयों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर नीरू को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान रोहित भी आग की चपेट में आया।
मृतका के भाई ने बताया कि रोहित की बहन की 10 मई को शादी है और वह नीरू पर तीन लाख पचास हजार रुपये लाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और रोहित ने नीरू पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। नीरू का एक वर्ष का बेटा है। वह दो भाइयों और तीन बहनों में थी।
विज्ञापन
दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा शव टांडा पहुंचते ही मृतका के भाई टेकचंद कार्रवाई की मांग को लेकर एंबुलेंस को कोतवाली टांडा ले गया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और टेकचंद के साथ अभद्रता कर उसे वापस भेज दिया।
इससे नाराज परिजनों ने भगतपुर तिराहे पर एंबुलेंस रोककर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। महिलाएं सड़क पर लेट गईं, जिससे जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष का हंगामा जारी था।