फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fake call

कंट्रोल रूम में फेक काल करने पर फंसे ढाई सौ शरारती तत्व

Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कंट्रोल रूम में फेक काल करने वाले अब सावधान हो जाएं। अब इस तरह की काल कर पुलिस कर्मियों को परेशान नहीं कर सकेंगे। पुलिस ने इस तरह की काल करने वाले 250 फोन नंबरो के धारकों पर पुलिस को गुमराह करने का मुकदमा कायम किया है। एसपी के आदेश पर की गई इस तरह की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

100 नंबर किसी भी शहर के बाशिंदे के लिए मुसीबत से छुटकारा दिलाने का नंबर होता है। यदि इस नंबर पर कोई काल करता है तो पुलिस की कोशिश होती है कि पीड़ित को तुरंत सहायता मिल सके,लेकिन इन नंबरों का अब लोग दुरुपयोग भी करने लगे हैं। कंट्रोल रूम के नंबर पर तमाम शरारती तत्व फोन कर पुलिस को गुमराह करते हैं। 
विज्ञापन



 कंट्रोल रूम पर इस तरह की शरारती कालो की संख्या बढ़ने की शिकायत कंट्रोल रूम प्रभारी ने एसपी से  भी की थी,जिसके बाद एसपी ने इस तरह के नंबरो को ट्रेस करना शुरू कर दिया। इस दौरान 250 से ज्यादा नंबर पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस को बेवजह काल कर खुद का मनोरंजन करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ एसपी संजीव त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए,जिसके बाद कंट्रोल रूम प्रभारी ओमप्रकाश ने सिविल लाइंस थाने में ढाई सौ नंबरों की सूची देते हुए उनके खिलाफ पुलिस को परेशान करने और गुमराह करने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ने बताया कि फोन पर शरारती तत्वों द्वारा की जाने वाली काल को ट्रेस आउट कराया गया है। सभी नंबरों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed