फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   exercise of yaga in parishasiya school soon

योग से स्वस्थ बनेंगे परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
exercise of yaga in parishasiya school soon
रामपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान योग भी कराया जाएगा। इसका मकसद विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत करना है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नए सत्र का आरंभ एक अप्रैल से हो चुका है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए विभाग ने कवायद की है। जिसमें स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत योग और व्यायाम कराने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने आदेश में कहा है कि कि सुबह प्रार्थना सभा के समय विद्यार्थियों को योग क्रियाएं भी कराई जाए, जिससे योग उनके रूटीन में आ सके। परिषद का मानना है कि एक ओर जहां पठन पाठन से छात्रों का बौद्धिक विकास होगा, वहीं योग विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करेगा। ऐसे में योग क्रियाएं अवश्य कराई जाए। आदेश में कहा गया है कि योग और व्यायाम करने से बच्चे अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा रखेंगे जिससे उनका ध्यान पढ़ाई में भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed