फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Exemplary for the ideal society of Lord Shri Ram: Naqvi

भगवान श्रीराम के आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय: नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Exemplary for the ideal society of Lord Shri Ram: Naqvi
रामपुर। कोसी मार्ग पर श्रीसनातन धर्मरालीला कमेटी की ओर से रावण दहन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, निर्मल सिंह और दिलीप सक्सेना को कमेटी की ओर से मंचन स्थल पर पगड़ी पहनाकर, बुके देकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम केे आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय हैं। भगवान श्रीराम से समाज में समरसता का विकास किया। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर जीवन उन्नत होगा। इसके बाद समिति पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री समेत अतिथियों को रामलीला मैदान में युद्घ स्थल पर ले गए। केंद्रीय मंत्री ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का तिलक कर आरती उतारी। उन्हें मालाएं पहनाईं। राम दल और रावण दल में मौजूद पात्रों की पूजा अर्चना की। 75 गुब्बारे उड़ाकर 75वें रावण दहन का शुभारंभ किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यास राधा रमण के नेतृत्व में श्री बृज रासलीला और रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने राम रावण युद्घ का मंचन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, कमेटी अध्यक्ष विष्णु सरन अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, विनोद गुप्ता,मनोज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुदर्शन लाल गुप्ता, सुनील कुमार गोयल, अरविंद अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुब्बारे उड़ाकर व पात्रों की आरती उताकर किया दशहरा मेले का शुभारंभ
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में अतिथियों पैक्सपेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शेलेंद्र शर्मा और भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने गुब्बारे उड़ाकर और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों का तिलक कर और आरती उतारकर और गुब्बारे उड़ाकर दशहरा मेले और रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों से राम रावण युद्घ का मंचन किया। करीब एक घंटे तक चले युद्घ में श्रीराम ने रावण की नाभि में अग्नि बाण मारकर उनका अंत किया। धूं धूं कर लंकेश का पुतला जल उठा। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान अध्यक्ष अमर नाथ खनेजा, उपाध्यक्ष महेश जुनेजा, महामंत्री राकेश जुनेजा, सतीश चंद भाटिया, अनिल अरोड़ा, पवन बांगा, नवीन भाटिया, राजेंद्र सिड़ाना, डिक्की आनंद, अजय अरोड़ा, राकेश कुमार शर्मा, जगन्नाथ चावला, प्रमोद आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed