{"_id":"619bdf9c917f1949d14792e8","slug":"ex-mp-jayaprada-issue-rampur-news-mbd410286993","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में अब 4 दिसंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में अब 4 दिसंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पूर्व सांसद और सिने अभिनेत्री जयाप्रदा नाहटा वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। इस दौरान उनके खिलाफ केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। जिसमें सोमवार को तारीख थी। जिसमें पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट नहीं पहुंची, जिस पर कोर्ट ने पूर्व सांसद को पुन: समन जारी करते हुए मामले में अगली तारीख चार दिसंबर तय की है।
पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ साल 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान केमरी थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद जयाप्रदा का एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप था कि वीडियो में पूर्व सांसद जयाप्रदा द्वारा सपा सांसद आजम खां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसको आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी ने संज्ञान ले लिया था। वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने इस मामले में केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। लेकिन, अभी तक पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा न तो किसी तारीख पर पहुंची हैं और न ही जमानत कराई है। जबकि कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद को कोर्ट में उपस्थित में होने को लेकर कई बार पत्र भेजे गए हैं। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी लेकिन, सोमवार को भी पूर्व सांसद जयाप्रदा न तो कोर्ट पहुंची और न ही उनकी ओर से कोई अधिवक्ता उपस्थित हुए। इस पर कोर्ट ने जयाप्रदा को पुन. समन जारी करते हुए मामले में अगली तारीख चार दिसंबर तय की है।