{"_id":"573b6f314f1c1b644eac81aa","slug":"ex-minister-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाले में साजिश के तहत फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम घोटाले में साजिश के तहत फंसाया
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को बाबू सिंह कुशवाहा का हार पहनाकर स्वागत करते जन अधिकार मंच के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्हें सोची समझी साजिश के तहत एनआरएचएम घोटाले में फंसाया गया। वो पूरी तरह निर्दोष थे, इसलिए उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। पूर्व मंत्री ने वादा किया कि जन अधिकार मंच के जरिए पिछड़ों, अति दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाएंगे।
पूर्व मंत्री एवं जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को मक्का मिल स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सफाई दी कि वो निर्दोष थे एनआरएचएम घोटाले में उन्हें सोची समझी साजिश के तहत फंसाया गया। इस प्रकरण में तीन सीएमओ की हत्या कर दी गई।
लिहाजा उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी पर आज तक खुलासा नहीं हुआ। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान में स्थापित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में राष्ट्रीय और प्रांतीय सरकारें विफल रही हैं। अति पिछड़ों व अति दलितों को आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की स्थापना का जो सपना देखा गया था वो भी अधूरा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने वादा किया कि जन अधिकार मंच के जरिए अतिपिछड़ों, अति दलितों, शोषित, वंचित, किसन, मजदूर, अल्पसंख्यक, महिला और विद्यार्थियों को उनके अधिकार दिलाएंगे। सम्मलेन में पूर्व मंत्री रमेश शाक्य, पैक्सपेड के पूर्व चेयरमैन दिनेश वर्मा, अजय मौर्य, संजय मौर्य, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी इरफान खान, जिला प्रभारी राज किशोर सैनी, जिलाध्यक्ष अमर सिंह सैनी, गेंदनलाल सैनी, रिंकी सैनी, मलखानभी थे। अध्यक्षता गुलाब सिंह और संचालन राज किशोर सैनी ने किया।