फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Even after the Bahjoi accident, auto-rickshaw drivers in Rampur continue to blatantly flout safety norms.

Rampur News: बहजोई हादसे के बाद भी रामपुर में ऑटो चालक उड़ा रहे मानकों की धज्जियां

Mon, 07 Sep 2026 10:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Even after the Bahjoi accident, auto-rickshaw drivers in Rampur continue to blatantly flout safety norms.
रामपुर। बहजोई क्षेत्र में मानक से अधिक सवारियों से भरा ऑटो हादसे का शिकार होने से छह यात्रियों की मौत के बाद भी रामपुर में ऑटो चालक बेखौफ मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी से यात्रियों की हर पल जान जोखिम में है। सिविल लाइंस, हाथीखाना, रोडवेज हो या फिर आंबेडकर पार्क का क्षेत्र, हर तरफ रोजाना अधिक भाड़ा वसूलने के लालच में ऑटो में यात्री मानक के विपरीत भरे जा रहे हैं। सोमवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि मानकों को धता बताकर चालक ऑटो से फर्राटा भर रहे हैं। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक शहर में यही स्थिति नजर आई। संवाद
विज्ञापन


000
हाथीखाना : दोपहर 12 बजे
नगर पालिका कार्यालय से गंज क्षेत्र को जाने वाले रोड पर दोपहर 12 बजे के करीब चार ऑटो निकले। इनमें तीन में यात्री कम थे लेकिन एक ऑटो में छह सवारियां और चालक था। मानक से अधिक यात्री थे। ऑटो की रफ्तार सामान्य से तेज थी, जो शाहबाद गेट तक गया। बीच में तंग गलियों में भी उसकी रफ्तार कम नहीं हुई। यात्रियों की जान जोखिम में रही।
विज्ञापन

000
सिविल लाइंस : दोपहर 12:30 बजे
शाहबाद गेट रोड पर सिविल लाइंस को ही ऑटो चालकों ने अनधिकृत रूप से अपना स्टैंड बना लिया है। सिविल लाइंस से डायमंड रोड तक करीब 20 मिनट में नौ ऑटो और 11 ई-रिक्शा निकले। ई-रिक्शा में तो दो से चार सवारियां थीं। यहां पांच ऑटो ऐसे थे, जिनमें आठ से 10 सवारियां थीं। यहां पनवड़िया चौकी व सिविल लाइंस थाना भी है। इनके सामने से भी मानक से अधिक सवारियां लेकर ऑटो फर्राटा भरते रहे। इनमें कुछ ऑटो मुरादाबाद रोड और कुछ बरेली रोड की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक : दोपहर 1:30 बजे
एक ऑटो मुरादाबाद रोड से रोडवेज की ओर आ रहा था। इसे संभवत: रोडवेज बस स्टैंड तक जाना था, इसमें 12 सवारियां सवार थीं, जिसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं। बच्चे और महिलाएं पीछे बैठे थे। इस बीच रोडवेज के पास एक ई-रिक्शा मिला जिसमें मानक से अधिक सवारियां थीं।
0000
आंबेडकर पार्क : दोपहर 2 बजे
इस इलाके में भी अस्थायी रूप से ऑटो खड़े मिले। यहां से मूंढापांडे के लिए सवारियां भरकर ऑटो निकल रहे थे। लगभग सभी ऑटो में चार से अधिक सवारियां बैठी थीं, जिनको बैठाकर यह वाहन मुरादाबाद रोड की तरफ फर्राटा भर रहे थे।
0000
नहीं है कोई स्थायी स्टैंड
शहर में ऑटो-टेंपो चालकों का कोई निर्धारित स्टैंड नहीं है। इस कारण यह सड़कों पर रुक जाते हैं और जाम की समस्या पैदा हो जाती है। सिविल लाइंस रोड, पनवड़िया की तरफ यह ऑटो खड़े रहते हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित होता है।

000
ऑटो/टेंपो चलाने के मानक
वाहन का पंजीकरण और वैध परमिट होना चाहिए।
ऑटो-रिक्शा की आरसी में ड्राइवर को मिलाकर कुल चार लोगों की अनुमति होती है।
चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र वैध होना जरूरी है।
बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध होना चाहिए।
लाइट, इंडिकेटर, ब्रेक, हॉर्न और रिफ्लेक्टर सही स्थिति में होने चाहिए।
000
एक साल में स्थिति
अप्रैल से 31 अगस्त
चालान- 3480
सीज- 225 वाहन
जुर्माना- 2.53 करोड़
ओवरलोड- 241
000
वर्जन
समय-समय पर ऑटो चेकिंग की जाती है, जिसमें इनको बंद भी किया जाता है। यदि इस तरह से कोई भी वाहन अधिक यात्री बैठा मिला तो वाहन सीधे सीज किया जाएगा। -राजेश श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed