फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   establishment day celebrated

अहिल्या बाई और रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों से प्रेरणा लें महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
establishment day celebrated
रामपुर। राष्ट्र सेविका समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ में आहूति देकर विश्व कल्याण की मंगलकामना की। रविवार को आनंद कांवेंट स्कूल में हुए स्थापना दिवस समारोह में मेरठ प्रांत कार्यवाहिका सुकुंजवाला ने कहा कि विषम परिस्थितियों में लक्ष्मीबाई केलकर ने समिति की स्थापना की। पांच महिलाओं से शुरु हुई राष्ट्र सेविका समिति 22 देशों में कार्य कर रही है। हजारों की संख्या में महिलाएं समिति से जुड़कर राष्ट्र की सेवा कर महिलाओं को सम्मान दिलाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को हमेशा राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से माता अहिल्याबाई और रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मुुरादाबाद विभाग कार्यवाहिका अनीता प्रकाश ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बच्चों को अपने महापुरुषों के इतिहास की जानकारी जरूर देें। महिलाएं अपने आप को पहचानें। स्त्री ही राष्ट्र की आधारशिला है। इस दौरान राजश्री गुप्ता, विजयलक्ष्मी शर्मा, श्वेता शर्मा, सुनीत पाल, मोनिका शर्मा, शिखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अरुणा मांगलिक, शकुंतला लोधी, मीनू सक्सेना, शालिनी भटनागर, सुनीता विश्नोई, पारुल गुप्ता, प्रतिभा अग्रवाल, सविता सक्सेना, आस्था सक्सेना, पुष्पा गुप्ता, आशा गंगवार, सरिता चौधरी, अनीता शुक्ला, नूतन शर्मा, रागिनी शर्मा, गायत्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed