फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Entrepreneurs raised the issue of power cuts

Rampur News: उद्यमियों ने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा

Wed, 28 Aug 2024 04:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the issue of power cuts
रामपुर। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने बिजली कटौती व स्टांप ड्यूटी का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान सीडीओ नंद किशोर कलाल ने उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में स्वाति कैंफर एंड स्पेशलिटी केमिकल्स, मैसर्स स्वाति मैंथॉल एंड एलाइड केमिकल्स एवं वीटफ ग्लासेस ने बिजली संबंधित समस्या के बारे में सीडीओ को अवगत कराया। सीडीओ ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को जल्द समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा एंटरप्राइजेज द्वारा स्टांप ड्यूटी छूट के संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में आईआईए के पदाधिकारी आईआईए रामपुर के चैप्टर के अध्यक्ष श्रीष गुप्ता, अमित जैन, दीपक गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, उद्योग विभाग के उपायुक्त मनीष कुमार पाठक सहायक आयुक्त उद्योग निहारिका जैन, सहायक प्रबंधक पुष्पराज सिह, औद्योगिक सुपरवाइजर एमपी सिंह, वरिष्ठ सहायक अमित कुमार शर्मा एवं रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed