फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   encroachment demolished in civil line

सिविल लाइंस में नाले के ऊपर से हटाया गया अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
encroachment demolished in civil line
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया। स्लैब आदि तोड़ दिए। इसके बाद नाले की साफ-सफाई का काम भी कराया गया। वहीं, अपर जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने भी नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध कब्जे आदि हटाने को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

शहर में सरकारी जमीनों से लेकर नाले नालियों तक पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण किया गया है। लोगों ने दुकानें आदि बना ली हैं। हालांकि, समय समय पर नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाता है, लेकिन इसके बाद फिर पहले जैसे हालात हो जाते हैं। शनिवार को नगर पालिका की टीम सिविल लाइंस पहुंच गई। यहां इलाहाबाद बैंक के पास बने नाले के ऊपर अवैध तरीके से हुए कब्जों को हटाया गया। नाले के स्लैब आदि तोड़ दिए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी प्रवीण ने भी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि नाले के ऊपर बड़े स्तर पर अतिक्रमण किया गया है। कुछ प्लाट वालों ने भी नाले पर कब्जा कर लिया है, जिस एडीएम ने सभी अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, अतिक्रमण हटाने के बाद नगर पालिका की ओर से सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed