फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Encounter with two miscreants who escaped after firing on the police

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाशों के साथ मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Encounter with two miscreants who escaped after firing on the police
पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाशों के साथ मुठभेड़
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे दोनों बदमाश
रामपुर। बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हुए दोनों बदमाशों को सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों बदमाशों ने सिविल लाइंस पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के दाएं पैर में गोली लग गई। इससे वे घायल हो गए और जमीन पर गिर गए। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार की शाम को टांडा प्रभारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ प्रानपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार तीन लोग कार छोड़कर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए भागने लगे थे। इस दौरान पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शावेज के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया था। मोहसिन और मुन्ना भागने में कामयाब हो गए थे। दो बदमाशों के फरार होने की सूचना के बाद थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में चेकिंग शुरूकर दी थी। बृहस्पतिवार की देर रात को सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही अपनी टीम के साथ आश्रम पद्धति रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो लोग पैदल आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के दाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों सड़क पर ही गिर गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया पकड़े गए बदमाश गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी मोहसिन और मुन्ना हैं। दोनों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। जिले में मोहसिन के ऊपर 12 और मुन्ना के ऊपर तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश फरार हो गए थे। दोनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों जवाबी फायरिंग में घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संसार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed