फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Emphasis was given to farmers on farming using scientific methods

Rampur News: किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर दिया जोर

Sun, 01 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was given to farmers on farming using scientific methods
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि सभी किसान अपने खेतों की पैदावार बढ़ाने के लिए खेतों की मिट्टी की जांच करा लें और वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करें, ताकि उनके खेतों में फसल की उपज बढ़ सके। राज्यमंत्री ने यह बातें शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत ग्राम पदपुरी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कृषि अनुसंधान द्वारा कृषकों के लिए चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं तथा नीतियों के बारे में बताते हुए कृषि वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा बतायी गयी वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कृषक अपने खेतों की मिट्टी की जॉच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड में उल्लिखित संस्तुतियों के हिसाब से उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों से लेने व कृषकों से अपनी फसलों का बीमा कराने का भी आह्वान किया। सोलर पंप पर 60 प्रतिशत अनुदान व 25 वर्ष की गारन्टी तथा निजी नलकूपों के विद्युत कनेक्शन का बिजली बिल माफ करने योजना के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने भी किसानों को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। अपर कृषि निदेशक जगदीश कुमार भट्ट ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से साठा धान के स्थान पर मक्का बोने की अपील की। कार्यक्रम में आईसीएआर/ आईवीआरआई, बरेली एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, धमोरा रामपुर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि की आधुनिक तकनीकों, क्षेत्र के हिसाब से खरीफ में बोई जाने वाली फसलों की विभिन्न प्रजातियों, नवाचार कार्य करने, सहफसली / प्राकृतिक खेती आदि के बारे में उन्नत तकनीकी जानकारी दी। कृषि, पशुपालन, गन्ना, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनमें देय सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी/उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, भगवत सरन गंगवार, कृषि वैज्ञानिक व अन्य विभागों के अधिकरियों/कर्मचारियों, कृषकों ने भाग लिया। संचालन डा नरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed