फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Emphasis placed on women's education and upliftment of youth

नारी शिक्षा और युवाओं के उत्थान पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on women's education and upliftment of youth
रामपुर। अखिल भारतीय तुरैहा महासभा की ओर से रविवार को महाराजा निषादराज जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी शिक्षा और युवाओं के उत्थान पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कोसी मंदिर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमेश चंद्र ने कहा कि समाज मे चेतना लाने के लिए युवाओं को आगे आकर समाज में परिश्रम करना होगा। युवाओं में ऊर्जा का असीमित भंडार है। युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने समाज में नारी शिक्षा पर बल दिया। इसके साथ ही समाज के 21 मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पूर्व टीएसआई संतराम कश्यप ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार होना भी जरूरी है। जब तक समाज में जागरूकता पैदा नहीं होगी, तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंगन लाल तुरैहा ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए शीघ्र ही अखिल भारतीय स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. कृपाल सिंह, सुभाष चंद, मेवी राम तुरैहा, बीबी सिंह, पूरन लाल, किशोर मुरारीलाल, जगदीश कुमार, बाल किशोर, गोविंद राम, पूरनलाल, राहुल तुरैहा, उमेश कुमार, दिनेश कुमार, मिथिलेश, सुधारानी, मुस्कान तुरैहा मोहित तुरैहा, रवि तुरैहा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed