फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Emphasis on education and independence of daughters

बेटियों की शिक्षा और स्वालंबन पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on education and independence of daughters
रामपुर। जिलाधिकारी से आन्जनेय कुमार सिंह ने शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के अंतर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान डीएम ने यौन उत्पीड़न, लैंगिक असमानता, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आमजन की भागीदारी और महिलाओं के स्वावलंबन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप एवं सरकारी कार्यालयों में महिलाओं की निजी जरूरतों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। बच्चों और बच्चियों के बीच बिल्कुल भी भेदभाव न करें और न ही उन्हें भेदभाव सिखाएं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उद्यमों से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने समाज में महिलाओं की दाई, नर्स, घरेलू महिला, सफाई कर्मी आदि विभिन्न रूपों में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की तथा कहा कि हमें महिलाओं को पुरुषों के बराबर लाने के लिए एक समाज के तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने सबला सलोनी कार्यक्रम, मिशन शक्ति अभियान का भी जिक्र किया। कहा कि महिलाओं में शिक्षा और स्वावलंबन से ही उनके प्रति होने वाली दहेज हिंसा और उत्पीड़न जैसे अपराधों की रोकथाम संभव है। बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक स्तर से बनाए गए चाइल्ड केयर प्रोटेक्शन फंड के संबंध में कहा कि इसमें लोगों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है तथा इस फंड को जरूरतमंद बच्चों के जीवन स्तर को संवारने में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है प्रत्येक व्यक्ति मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed